धर्मेंद्र की निजी जिंदगी के बारें में बात करें तो उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के बेटे, सनीबॉबी देओल, अजेता और विजेता चार बच्चे हैं। बॉबी और सनी तो फिल्म की दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं। लेकिन उनकी बहने हमेशा लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी हैं। हेमा संग धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं।