23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्काई साइक्लिंग के दौरान हवा में अटक गए थे दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, शेयर किया डरावना अनुभव

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने बीच हवा में अटकने का डरावना किस्सा शेयर किया है। शोएब के अनुसार, एक रिजॉर्ट में दोनों स्काई साइक्लिंग कर रहे थे और बीच में ही साइकिल अटक गई। उन्हें रिजॉर्ट के स्टाफ ने बचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 11 Jun 2021, 2:11 PM IST

dipika_kakkar.png

मुंबई। 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही अपने साथ हुए एक हादसे की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने हादसे का वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस हादसे से दीपिका इतनी डर गई कि उन्होंने कहा कि वे आज के बाद ऐसा नहीं करेंगी।

दीपिका रोने—चिल्लाने लगीं
दरअसल, दीपिका और शोएब के साथ ये हादसा एक रिर्जाट की पिछली विजिट के दौरान हुआ था। जिस रिजॉर्ट में ये रूके थे, वहां उन्होंने स्काई साइक्लिंग का लुत्फ उठाया। दोनों हवा में बंधे स्ट्रिंग पर लगी साइकिल पर राइड कर रह थे। इसी बीच जिस वायर पर से साइकिल उतर गई और दोनों की जान सांसत में आ गई। हालांकि दोनों ने हार्नेस पहने हुए थे। इसका अनुभव दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसमें शोएब, दीपिका की ओर इशारा करते हुए कहते नजर आ रहे हैं,'इनकी तो इतनी हालत खराब हो गई थी कि यह चिल्लाने लगी थीं, रोनी लगी थीं। लेकिन यहां का स्टाफ बहुत अच्छा है। उन्होंने आकर हमें बचाया और सुरक्षित निकाल लिया। उसके बाद इसने (दीपिका) बोला कि मैं आज के बाद यहां पे कोई राइड नहीं करूंगी।'

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Dipika Kakkar ने सुनाई गुड न्यूज़, पति शोएब इब्राहिम ने घर में रखी जबरदस्त पार्टी

'मुझे डर लग रहा है'
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे को लेकर शोएब कम और दीपिका ज्यादा डरी हुई हैं। उनके दिलोदिमाग में इसे लेकर डर बैठ गया। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है,'मैं बोल भी रही थी उस दिन। पता है कि मुझे नहीं करना है शोएब। मुझे डर लग रहा है। लेकिन ये कह रहा था कि अरे डिपी कुछ नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें : दीपिका कक्कड़ के पति शोएब पर लगाया उनकी कमाई पर मौज उठाने का आरोप


गौरतलब है कि दीपिका और शोएब परिवार सहित इस रिजॉर्ट में एंजॉय कर रहे हैं। इसकी अपडेट वे अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस तक पहुंचाते हैं। उनके वीडियोज में उन्हें रिजॉर्ट में लाइफ और एंजॉय के पल देखे जा सकते हैं। दोनों का अलग—अलग यूट्यूब चैनल भी है। दीपिका ने 'ससुराल सिमर का' शो में 6 साल तक काम कर लोकप्रियता हासिल की है। अब इसके दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं।