10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकता बनाने जा रही हैं करण की इस ब्लॅाक बस्टर फिल्म पर नया टीवी शो! शाहरुख-काजोल से जुड़ा है कनेक्शन

फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' पर एक टीवी शो बनाने जा रहा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Apr 2018, 10:50 AM IST

kabhi khushi kabhi gham

kabhi khushi kabhi gham

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर निर्देशक एकता कपूर जल्द ही फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' पर एक टीवी शो बनाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शो की कहानी हूबहू फिल्म से मिलती जुलती होगी।

एकता ने शो को लेकर स्टार्स की खोज चालू कर दी है। कहा जा रहा है कि इस नए शो में 'स्पिट्सविला' और 'रोडीज' के कंटेस्टेंट्स काम कर सकते हैं हैं। इस वक्त सीरियल में वरुण सूद को लीड किरदार में लेने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस शो में वरुण, ऋतिक रोशन का किरदार अदा करेगा।

जानें वरुण सूद के बारे में

वरुण सूद की बात करें तो वह 'रोडीज X2' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 'एमटीवी स्पलिट्सविला 9' में पार्टिसिपेट किया जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आए। खबरों के मुताबिक आजकल वरुण 'बिग बॅास 11' की कंटेस्टेंट बेनफ्शा सूनावाला को डेट कर रहे हैं।

हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है। इसके अलावा इन दिनों शो की कहानी पर भी काम जारी है। गौरतलब है की करण की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बॅालीवुड की ब्लॅाक बस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर , शाहरुख खान , काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। आज भी लोगों की जबान पर इस फिल्म के डॅायलोग्स और गाने हैं।


इस फिल्म ने करीना के कॅरियर को एक नई पहचान दिलाई थी। फिल्म में जहां एक ओर शाहरुख और काजोल की खट्टी-मीठी नोकझोक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी वहीं ऋतिक और करीना की हॅाट केमिस्ट्री ने सारी जनता का दिल जीत लिया था। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

'October' Day 5:अच्छी कहानी के बावजूद Box Office पर धमाल करने में नाकाम, 5 दिन में कमाएं बस इतने करोड़

विद्या और वाणी ने खोले बैडरूम से जुड़े कई गहरे राज, जान कर रह जाएंगे हैरान