हिना खान ही नहीं बेल्कि हेली शाह को भी कांस में भेदभाव का सामना करना पड़ा है. हेली ने इसी साल कांस में डेब्यू किया, जिसका एक्सपीरियंस साझा करते हुए हेली शाह ने बताया कि 'टीवी एक्टर होने की वजह से बॉलीवुड ने उनको नजरअंदाज किया'. हेली ने आगे बताया कि 'एक महीना पहले ही मैंने डिजाइनर्स के साथ कांस को लेकर अपनी डेट्स फिक्स की थीं, लेकिन लास्ट टाइम पर हर किसी ने मुझे मना कर दिया'. हेली ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि 'कोई भी मेरी मदद करने के लिए तैयार नहीं था. ऐसे में मेरे मैनेजर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा'.