हिना ने आगे बताया कि जब वो दर्द में होती हैं, खासकर जब तकलीफ बहुत ज्यादा होती है और वो चिल्ला उठती हैं, तब उनकी मां की आंखों से आंसू रुकते नहीं। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी मां के जज्बे को सलाम करते हुए कहा- “जिस तरह से उन्होंने खुद को संभाला है, मुझे उन पर बहुत गर्व है।”