आपको बता दें, लगातार हिना खान अपने ट्रीटमेंट को लेकर हॉस्पिटल से वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह रॉकी को गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ हिना ने अपने प्यार रॉकी जायसवाल के बारे में 'जिगर का टुकड़ा' लिखकर प्यार जताया है। इस पर रॉकी ने भी कमेंट करते हुए लिखा- ''आप भी ''। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।