यूं तो विश्व भर में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। जब से इन प्रतिभाओं को जानने के लिए तरह-तरह के शोज लाए गए तब से प्रतिभाशाली बच्चों के लिए भी एक प्लेटफॉर्म मिला जहां से वो अपने आपको प्रजेंट कर सकते हैं। इसी तरह इंडिया के अलावा लंदन में भी टीवी शो 'द वॉइस किड्स यूके' शुरु किया गया है। यहां पर भी भारतीय बच्चे अपने झंडे गाड़ने में सफल रहे हैं। ऐसे में कृष्णा नाम के भारतीय बच्चे ने जब 'द वॉइस किड्स यूके' के स्टेज पर हारमोनियम के साथ 'बलम पिचकारी...' गाया तो शो के सभी जज उसकी आवाज के दीवाने हो गए।