अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह फाइनल टास्क में
दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में प्रतियोगियों के बीच 'के' मेडल लेने की होड़ लगी हुई है। हर प्रतिभागी जी जान लगाकर इस मेडल को लेना चाहता है। इसी दौरान एक टास्क में अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह फाइनल में पहुंचे। पानी के अंदर किए गए इस स्टंट में दोनों प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस टास्क में अर्जुन और विशाल को रेस्क्यू ऑपरेशन करना था। वीकेंड के इस सबसे मुश्किल टास्क की खास बात ये रही कि विशाल को तैरना भी नहीं आता। फिर भी विशाल ने टास्क करने से मना न करते हुए अर्जुन को बराबर की टक्कर दी।