कमीडियन मुनव्वर ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि 'वो जल्द ही उससे मिलने वाले हैं, जिसके लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं. मैं हमेशा सोचता हूं कि उसे एक अच्छी लाइफ दूं, जिससे वो अपने सपने पूरे करने के लिए सक्षम हो जाए. मैं उसे एक अच्छा इंसान बनाना चाहता हूं. मैं उसे दुनिया की सारी खुशियां देना चाहता हूं और हमेशा उसके साथ रहना रहना चाहता हूं'. साथ ही उन्होंने नाजिला के बारे में बात करते हुए कहा कि 'वे नाजिला को करीब सालभर से जानते हैं और कुछ महीनों से उनको डेट कर रहे हैं'. उन्होंने बताया कि 'शो के अंदर चीजें सही नहीं थीं, इसलिए उन्होंने इनके बारे में बात नहीं की'.