नई दिल्ली। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' ( Pavitra Rishta ) एक बार फिर से लौटने वाला है। जी हां, खबरों की मानें तो जल्द ही शो के मेकर्स 'पवित्र रिश्ता पार्ट 2' ( Pavitra Rishta 2.0 ) की शुरूआत करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद शो के निर्देशक कुशाल जावेरी ( Kushal Zaveri ) ने दी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'पवित्र रिश्ता 2.0' की शुरूआत होने वाली है। साथ ही यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी पर रिलीज़ किया जाएगा। इस खबर के बाद के फैंस में काफी मायूसी देखने को देखने को मिल रही है।