
big boss 11
बिग बॉस के फिनाले की घड़ी जैसे—जैसे करीब आ रही है, हर किसी के मन में एक ही एक बात चल रही है और वो ये कि कौन होगा बिग बॉस 11 का विनर। क्या बिग बॉस का ताज हिना खान के सिर पर जाएगा या शिल्पा शिंदे बनेंगी दर्शकों की पहली पसंद। वहीं विकास गुप्ता भी इसी दौड़ में लगे हुए है। अब पुनीश शर्मा पीछे कैसे रहे।
सट्टा बाजार भी बिग बॉस की खबरों से गर्माया—
खबरों की माने तो दिल्ली और एनसीआर में बिग बॉस 11 के विनर पर करोड़ों के वारे न्यारे हो रहे हैं। वैसे तो सट्टा बाजार के लिए हर मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं होता है। फिर चाहे वो आईपीएल के मैच का हो या फिर चुनावों का बोली लगाने वाले पीछे नहीं रहते। मगर इस बार बिग बॉस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बड़ी रकम के साथ बोली लगाई जा रही है। लोगों ने अभी से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बुक कर के बोली लगा दी है। सूत्रों के हवाले से बिग बॉस के विनर के लिए 250 से लेकर 1000 करोड़ रुपए तक की सट्टेबाजी की जा रही है।
इस तरह लगाई जा रही है बोली—
खबर के अनुसार कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे का सट्टेबाजार में भाव 1.25 रुपए है। जिसके हिसाब से अगर शिल्पा जीत जाती हैं तो आपके लगाए गए एक रुपया के बदले आपको 1.25 रुपए मिलेंगे। हिना खान पर डेढ रुपए तो विकास गुप्ता का भाव दो रुपए है। वहीं पुनीश शर्मा पर लगाई गई बेट आपको तीन रुपए यानी तीन गुना फायदा करा सकती है।
जितना चांस उतना कम भाव—
सट्टा बाजार का एक नियम है कि जिसके जीतने की जितनी ज्यादा उम्मीद होती है उसपर उतना ही कम भाव मिलता है। अगर शिल्पा शिंदे पर 1.25 रुपए का भाव है तो मान लीजिए कि सट्टा बाजार के बुकीज के लगने लगा है कि इस बार का विनर शिल्पा शिंदे हो सकती हैं।
शो से अंजान लोगों ने भी खेला दांव—
सट्टा लगाने वालों में ऐसे ढेरों लोग हैं जिन्होंने बिग बॉस 11 का एक भी एपिसोड पूरा नहीं देखा। बावजूद इसके उन्होंने भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट पर पैसा लगया। ऐसे लोगों का मानना है कि बिग बॉस के विनर के साथ शायद उन्हें भी कुछ पैसा कमाने का मौका मिल जाए।
Updated on:
13 Jan 2018, 4:16 PM IST
Published on:
13 Jan 2018, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.