टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो चुकी है। शो के शुरू होते ही बवाल मचा हुआ है। शो में फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। शो से साजिद को बाहर करने की लगातार अपील और मांग की जा रही है। इसको लेकर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और राखी सावंत (Rakhi sawant) को लेकर जुबानी जंग चालू है।