शिल्पा ने 2 वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो के जरिए शिल्पा ने शो के तीनों जजों को कंटेस्टेंट्स को लेकर किए कमेंट्स पर गुस्सा निकाला है। शिल्पा शिंदे कुछ दिन पहले ही इस शो से एलिमिनेट हुई हैं, जिसके बाद उन्होंने इंस्टा पर दो वीडियोज शेयर कर गुस्सा निकाला है।
वीडियो में शिल्पा कह रही हैं, 'ये वीडियो खास मेरा झलक दिखला जा के पैनल पर बैठे जजेज के लिए है। मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा। उसके ऊपर जो पॉइंट्स दिए, कमेंट्स किए मैं चुप रही। इस बार, जो हुआ परफॉर्मेंस के बाद, कमेंट्स किए गए हैं, मुझे पूछना है क्या करण सर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म देने वाले हैं? या 3 मिनट के एक्ट में आपको डांस नहीं दिखा। आप कहते हो। आपको डांस भी चाहिए, एंटरटेनमेंट भी चाहिए, कुछ अलग भी चाहिए। सेलेब्रिटीज का शो है। आप सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स लेते हो। आपको क्या चाहिए? आप उन ऑस्कर्स देने वाले हो?।'
यह भी पढ़ें- अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मोहर!