29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के बाद कोरोना की चपेट में मशहूर अभिनेत्री और उनकी मां, जानिए हेल्थ अपडेट

Covid News: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फेमस टीवी एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। जबकि अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने पिछले दिनों बताया था कि उन्हें कोरोना हो गया है, आइए जानते हैं अब उनकी तबीयत कैसी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 23 May 2025, 5:24 PM IST

Covid News

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (बाएं) और निकिता दत्ता (दाएं)

COVID 19: सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना का नया वेरिएंट LF.7 और JN.1 तेजी से फैल रहा है। पिछले दो हफ्तों में संक्रमण दर में भारी इजाफा हुआ है। भारत में अब लोग कोरोना की चपेट में आने लगे हैं।

अभिनेत्री निकिता दत्ता और उनकी मां हाल ही में कोविड-19 संक्रमित पाई गई हैं। निकिता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए दी। उन्होंने बताया कि 'कोविड मुझे और मेरी मां को नमस्ते कहने आया है। ये बिन बुलाया मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा मुझे पूरा उम्मीद है। चलिए इस छोटे से क्वारंटाइन के बाद मिलते हैं। सभी सुरक्षित रहिए।'

शिल्पा शिरोडकर ने दी हेल्थ अपडेट

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी कुछ दिनों पहले कोविड से संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा, “आखिरकार मैं ठीक हो ही गई। अब मैं पहले से बेहतर और अच्छा महसूस कर रही हूं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। ये गुरुवार अच्छा हो।'

ऐसे में देखा जाएं तो इन मामलों ने एक बार फिर इस बात पर ध्यान खींचा है कि कोविड का खतरा पूरी तरह टला नहीं है और एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत है।

LF.7 और JN.1 के बारे में भी जानिए

सिंगापुर में जो कोविड-19 के जो नए वेरिएंट तेजी से फैल रहे हैं, उनमें LF.7 और JN.1 प्रमुख हैं। ये दोनों पहले से मौजूद वायरस के म्यूटेशन हैं। हालांकि, अभी तक इन वेरिएंट्स से जुड़े लक्षण गंभीर नहीं पाए गए हैं, लेकिन इनका संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है। इसी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।