सलमान के शो दस का दम में शिल्पा शेट्टी की एंट्री काफी मजेदार थी। वह आते ही सलमान खान के गले लगीं और उनकी शर्ट के बटन खोल देती हैं फिर खुद पर काबू करती हैं और उनसे कहती हैं, 'इसे बंद ही कर दो...' पूरा माहौल बहुत ही मस्त हो जाता है जो वीडियो में काफी मजेदार है। इसके बाद फराह खान सलमान से शिकायत करती हैं कि जैसे उन्होंने शिल्पा शेट्टी को गले लगाया वैसे उन्हें नहीं लगाया। बता दें कि इस मोमेंट का सारा मजा वहां मौजूद ऑडियंस खूब मजे से ले रही थी।