11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद होने जा रहा है The Kapil Sharma Show! खबर सुनते ही फैंस को लगा जोरदार झटका

'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने की खबर आई सामने नई थीम के साथ शो को वापस लेकर आने की कही जा रही है बात शो के होस्ट कपिल शर्मा भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करने जा रहे हैं डेब्यू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 24 Jan 2021, 8:00 PM IST

The Kapil Sharma Show Is Going To Be Off Air

The Kapil Sharma Show Is Going To Be Off Air

नई दिल्ली। टीवी के मोस्ट पॉपुलर और एंटरटेनिंग शो की बात करें तो 'द कपिल शर्मा शो' का नाम जुंबा पर झट से आता है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी जबरदस्त कॉमेडी से घर-घर में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं । लॉकडाउन में जब शूटिंग को बंद कर दिया था। तब दर्शकों ने शो को काफी मिस भी किया था। यहां तक की कई दर्शकों ने यह भी कहा कि शो के बंद होने से ऐसा लगता है कि वह जैसे हंसना ही भूल गए हैं। वहीं अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन फैंस को जोरदार झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर सीरियस एक्टिंग करने वाले Bobby Deol रियल लाइफ में हैं काफी रोमांटिक, अफेयर्स को लेकर हैं इंडस्ट्री में काफी फेमस

जानकारी के अनुसार द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते शो में ऑडियंस नहीं आ रही है। ऐसे में शो के मेकर्स एक नए अंदाज में शो को वापस लाएंगे, लेकिन एक अंदाज में। शो के बंद होने की खबर को लेकर अभी तक चैनल और शो की टीम की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फैंस को कपिल का शो देखने के लिए थोड़ा बहुत इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति से मिलने के लिए नहीं थे Kangana Ranaut के पास कपड़े खरीदने के पैसे, खुद डिजाइन की थी अपनी ड्रेस

वैसे आपको बताते चलें कि जल्द ही कपिल शर्मा जल्द ही वेब सीरीज़ में काम कर अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह नेटफ्लिक्स के साथ कौलेबोरेशन को लेकर बात करते हुए दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि नेटफ्लिक्स पूरी तरह से देसी हो गया है। कपिल शर्मा ने अपने इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान भी बहुत ही मजेदार अंदाज में किया था।