26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / छोटे पर्दे पर कई मशहूर अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं द्रोपदी का किरदार, रूपा गांगुली को मिला सबसे ज्यादा फेम

छोटे पर्दे पर कई मशहूर अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं द्रोपदी का किरदार, रूपा गांगुली को मिला सबसे ज्यादा फेम

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है 'द्रौपदी' महाभारत पर बने सीरियल्स में निभा चुकी हैं कई अभिनेत्रियां द्रौपदी का किरदार द्रौपदी के किरदार से एक्ट्रेसेस को मिला खूब फेम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 16 Mar 2021, 3:42 PM IST

These Actresses Won People Heart In Draupadi Character

These Actresses Won People Heart In Draupadi Character

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाले पुराने सीरियल्स की बातो होती है। तो सबसे पहला नाम रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का जिक्र होता है। वहीं जब देश में महामारी कोरोनावायरस के लिए लॉकडाउन हुआ। तब इन्ही पुराने दो सीरियल्स के पुन: प्रसारण कर लोगों का मनोरंजन किया गया। दर्शकों ने भी सीरियल्स बहुत प्यार दिया। वहीं आज भी शो में नज़र आए किरदार लोगों के बीच काफी छाए रहते हैं। महाभारत के किरदारों की बात करें तो द्रोपदी का किरदार आज भी दर्शकों की पहली पसंद है। तो चलिए आज यही जानते हैं कि अब तक कौन सी एक्ट्रेसेस द्रोपदी का रोल निभाकर दर्शकों के लिए दिलों को छू चुकी हैं।

रूपा गांगुली

आज भी पौराणिक धारावाहिकों में दर्शकों की पहली पसंद पुरानी महाभारत ही है। बी.आर चोपड़ा की महाभारत में एक्ट्रेस रूपा गांगुली द्रौपदी के किरदार में दिखाई दी थी। इस किरदार से रूपा ने दर्शको का दिल जीत लिया था। यही नहीं सालों बाद भी रूपा द्रौपदी के रोल के वजह से खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। वैसे आपको बता दें टीवी सीरियल्स के साथ-साथ रूपा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसे शूट हुआ था द्रौपदी के चीर हरण का सीन, आंधे घंटे तक रोईं थी एक्ट्रेस, 41 महिला पहन सकती थीं वो एक साड़ी

फाल्गुनी पारिख

धार्मिक सीरियल्स की जब भी बात होती है। सबसे पहला नाम रामानंद सागर का ही आता है। रामानंद सागर ने रामायण के साथ-साथ श्रीकृष्णा भी बनाया था। जिसमें द्रौपदी के किरदार में एक्ट्रेस फाल्गुनी पारिख नज़र आई थीं। दर्शको ने फाल्गुनी को खूब प्यार दिया था। श्रीकृष्णा के बाद फाल्गुनी कई अन्य सीरियल्स में भी दिखाई दी थीं।

मृणाल कुलकर्णी

एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर पहचान बनाई है। उन्हें टीवी सीरियल द्रोपदी में देखा गया। जिसमें उन्होंने मेन रोल द्रोपदी का ही रोल निभाया था। द्रोपदी सीरियल के बाद मृणाल सोन परी शो में भी दिखाई दी थीं। जिसमें वह सोन परी बन बच्चों की मदद करती हुई नज़र आई थीं। बच्चों के बीच मृणाल उनकी फेवरेट बन गई थीं।

अश्विनी कालसेकर

निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी बनाया गया शो एक और महाभारत में अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर को द्रौपदी की भूमिका में देखा गया था। यह धारावाहिक 1997 में ऑनईयर हुआ था, लेकिन जब शो टेलिकास्ट हुआ तो वह टीवी ज्यादा चल नहीं पाया। दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में यह शो असफल रहा।

अनीता हसनंदानी

वैसे तो हमने हमेशा एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को वैंम्प के रोल में ही देखा है। लेकिन यह बात शायद ही लोग जानते होंगे कि अनीता सीरियल कहानियां हमारे महाभारत में द्रौपदी के रोल में नज़र आ चुकी हैं। शो में द्रौपदी बनी अनीता का लुक सबसे अलग था। साथ ही उनके कंधे पर टैटू को भी दिखाया गया था। लेकिन शो को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़ें- Anita Hassanandani ने प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए अपनाया था ये तरीका, फैंस भी नहीं लगा पाए अंदाजा

पूजा शर्मा

बी.आर चोपड़ा की महाभारत के बाद अगर सबसे ज्यादा जिक्र हुआ तो वह था साल 2013 में आया शो महाभारत। इस शो के सभी पात्रों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यही नहीं शो में द्रौपदी का किरदार निभा रही पूजा शर्मा ने लोगों का खूब दिल जीता। सोशल मीडिया पर पूजा को काफी सराहया गया। जिसकी वजह से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी।