बिग बॉस सीजन-11 में इस बार कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया है जिनका गुस्सा हमेशा नाक पर रहता है। हम बात कर रहे हैं हरियाणवी डांसर सिंगर सपना चौधरी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के दामाद जुबैर खान और दिल्ली के मुनीष की। ये तीनों ऐसे शख्स है जिनकी पिछली लाइफ में झांक कर देखें तो ये कहने में जरा भी संदेह नहीं होगा कि ये आने वाले दिनों में किसी भी प्रतिभागी पर हाथ छोड़ सकते हैं। सपना चौधरी के बारे में तो यहां तक सुनने में आया कि वो कई बार अपने प्रोग्रामों के दौरान भी लोगों को चप्पल लेकर मारने दौड़ चुकी हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर में पिछले दिनों जो देखने में आया वह दर्शकों को भले ना चौंकाता हो, लेकिन बिग बॉस के लिए सपना को शांत करना एक बड़ी चुनौती होगी।