2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

82 साल के अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करना चाहती है ये एक्ट्रेस! खुद किया कबूल

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी अभिनेत्री ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वो बिग बी अमिताभ के साथ रोमांस करना चाहती हैं!

2 min read
Google source verification
This actress wants to romance 82-year-old Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों टेलीविजन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर रहे हैं। यहां एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची।

यहां एक्ट्रेस ने ये कहकर सनसनी फैला दी की वो अमिताभ के साथ रोमांस करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: Karishma Kapoor की बेटी नहीं किसी एक्ट्रेस से कम, लेटेस्ट फोटो देख लोग बोले- बॉलीवुड की…

बिग बी के सामने ही किया खुलासा

दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में, बॉलीवुड के सुपरस्टार विद्या बालन और कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन के सिलसिले के लिये पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: KGF वाले प्रशांत नील की अगली फिल्म ‘बघीरा’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

शो के दौरान विद्या बालन ने होस्ट अमिताभ बच्चन से एक किस्सा शेयर किया। विद्या बालन ने बताया कि फिल्म पा शूट करते वक्त एक सीन था, जहां बच्चन सर , वो और अभिषेक बारिश में मंकी डांस कर रहे होते हैं।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने KBC 16 में सुनाया अपने नाती अगस्त्य नंदा से जुड़ा किस्सा, कार्तिक आर्यन को होने लगी जलन

विद्या ने जाहिर की इच्छा

उन्होंने अमिताभ से आगे कहा- 'मैंने सोचा, मैं आपके साथ आज रपट जाएं तो हमें न उठाइयो पर डांस करना चाहती हूं, लेकिन मैं आपकी मां का किरदार निभा रही हूं और आपके साथ मंकी डांस कर रही हूं। ख्वाहिश अधूरी रह गई सर। मुझे 60 और 70 की दशक की एक्ट्रेस से प्यार है। उनमें अलग सुंदरता और ग्रेस होता था। उनकी शख्सियत उनके किरदारों में से उभरकर बाहर आती थी। सबसे ज्यादा जरूरी बात ये है कि वो सब आपके साथ काम कर चुकी हैं।'

यह भी पढ़ें: सनी देओल की वो फिल्म जिसने एक्टर को बना दिया इंडस्ट्री का नया एंग्री यंग मैन

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16

विद्या ने बताया कि वह अमिताभ की एक्ट्रेस बनना पसंद करेंगी। शो के दौरान विद्या ने अमिताभ के साथ डांस किया। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का प्रसारण सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे किया जा रहा है। यह सोनी लिव पर भी लाइव स्ट्रीम होता है।

Story Loader