24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर, जानिए कौन से हैं 5 टॉप शो

सीरियल 'नामकरण' ने विदाई लेने से पहले इस लिस्ट में जगह बना ली है
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 27, 2018

kundali bhagya

kundali bhagya

इस बार बार्क की टीआरपी रेटिंग लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि हाल में बार्क की 20वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट जारी की गई। सीरियल 'नामकरण' ने विदाई लेने से पहले इस लिस्ट में जगह बना ली है। कुमकुम भाग्य ने इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। आइए जानते हैं उन टॉप 5 टीवी शोज के बारे में जिन्होंने इस लिस्ट में एंट्री की है।

रेटिंग में टॉप पर कुमकुम भाग्य:
हर बार की तरह इस बार भी जीटीवी का पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' रेटिंग में टॉप पर है। इस शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विकास और पार्थ में फिर बढ़ी नजदीकियां, रह चुका है दोनों के बीच 'दोस्ताना'

कुंडली भाग्य:
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शो 'कुंडली भाग्य' अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। बता दें कि यह शो इस लिस्ट में अक्सर पहले या दूसरे नंबर पर रहता है।

जिंदगी की महक:
जीटीवी पर प्रसारित हो रहा शो 'जिंदगी की महक' इस टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है। जबकि रूरल रेटिंग में यह शो दूसरे स्थान पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: अर्शी ने किया हिना के लुक को कॉपी और राखी सावंत के साथ...

इश्क सुभान अल्लाह:
हाल ही में शुरू हुआ शो'इश्क सुभान अल्लाह' पांचवे पायदान पर है। अर्बन रेटिंग में यह शो तीसरे स्थान पर है। फिलहाल यह शो चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: इस्लाम अपनाकर दीपिका बनीं फैजा, शेयर की पहले रमजान की तस्वीरें

आॅफ एयर होने से पहले लिस्ट में शामिल हुआ 'नामकरण':

सीरियल 'नामकरण' ने आॅफ एयर होने से पहले टीआरपी लिस्ट में जगह बना ली है। जैन इमाम और अदिति राठौड स्टारर इस शो की स्टोरीलाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'नामकरण' इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है।