बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) में नजर आ चुकीं और शो में मुनव्वर फारूकी के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) को सोशल मीडिया पर लोग 'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इसी गाने पर उनके कई रील्स वायरल हुए थे, जिसके बाद उनको इसी नाम से बुलाए जाने लगा। इन दिनों अंजलि अरोड़ा अपने MMS लीक मामले को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसके बाद उनके इस विवाद में सोशल सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर पहचानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी कुद गई हैं।