1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्फी जावेद ने शेयर की अपनी लव बाइट, बताया किसने किया ये काम

उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट फोटोशूट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं जिनको लेकर वे ट्रोलत हो जाती हैं। अपने रिलेशन से लेकर अपने स्टाइलिंग तक के लिए वे खबरों में रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 30 Dec 2021, 11:24 PM IST

urfi_javed1.jpg

URFI JAVED

उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जो कुछ भी करती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। इवेंट में स्पॉट होने की बाद हो, पपराजी की नजरों में आने की बात हो, एयरपोर्ट लुक की बात हो या फिर उनका कोई स्टेटमेंट हो। उर्फी जावेद आए दिन खबरों में दिखाई देती हैं। बिग बॉस से चर्चा में आने वाली उर्फी जावेद घर से निकलने के बाद से ही अपनी अतरंगी हरकतों और कपड़ों को लेकर चर्चा में रहीं। शायद ही ऐसा कोई दिन रहा हो जब उन्होंने अपने फोटोशूट से मीडिया औऱ लोगों का ध्यान अपनी तरफ न खींचा हो।

यह भी पढ़ेंः सलमान-शाहरुख को पछाड़ अक्षय कुमार बन गए इंडस्ट्री के सबसे महंगे हीरो, लेंगे इतने करोड़

अब एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में उन्होंने अपनी पीठ का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसे देखने से लग रहा है जैसे उन्हें किसी ने चोट पहुंचाई है। इस तरह के दो वीडियो क्लिप उन्होंने शेयर किए हैं।

इनको देखकर पहली नजर में हर किसी को यही लगेगा कि या तो वह कहीं गिर गई हैं या उन्हें किसी ने चोट पहुंचाई है। लोग ज्यादा कुछ सोचें उससे पहले ही उर्फी जावेद ने कैप्शन में उसे लव बाइट घोषित कर दिया है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि यह लव बाइट किसी शख्स से नहीं बल्कि उन्हें एक चेयर से मिली है। जिसे पढ़ते ही लोग हंसने तो जरूर लगे होंगे।

यह भी पढ़ेंः जब राम गोपाल वर्मा को इंप्रेस करने के लिए रवीना टंडन ने किया था ऐसा काम

यह पहली बार नहीं जब उर्फी जावेद इस तरह का कुछ अतरंगी सा पोस्ट करती नजर आई हो। ट्रोलर्स के साथ भी उर्फी जावेद का पुराना नाता है। न जाने कितनी बार उर्फी जावेद अपनी स्टाइलिंग से लेकर स्टेटमेंट तक ट्रोल हो चुकी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्फी जावेद ने टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद मिली है। हालांकि बिग बॉस ओटीटी में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं था। किसी के साथ टीम न बना पाने के चलते वे घर से बेघर होने वाली सबसे पहली कंटेस्टेंट थी, लेकिन वहां से निकलने के बाद से ही वे काफी चर्चा में हैं।

आए दिन वे अपने लेटेस्ट फोटोशूट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं जिनको लेकर वे ट्रोलत हो जाती हैं। अपने रिलेशन से लेकर अपने स्टाइलिंग तक के लिए वे खबरों में रही हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और उनके दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं।