10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बिग बॉस भी आए कोरोना की चपेट में, शो के सेट पर सबका हुआ बुरा हाल

इंडस्ट्री के कितने स्टार्स इन दिनों कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही, लता मंगेशकर, खुशी कपूर और भी न जाने कितने स्टार्स को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 11 Jan 2022, 6:04 PM IST

images_1534759627034_bigg_boss.jpg

देश एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ रहा है। दिन पर दिन ये काफी रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन सामने आने वाले केसेज में बढ़ोत्तरी देखी गई है। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले वक्त में हर दिन लाखों में इससे संक्रमित लोग सामने आ सकते हैं।

बात करते हैं मनोरंजन जगत की तो इंडस्ट्री में भी हर दिन सेलेब्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबरे आ रही हैँ। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह लोग इसका शिकार हो रहे हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस में भी कोरोना ने एंट्री कर ली है। दरअसल बिग बॉस की आवाज यानी अतुल कपूर को कोरोना हो गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस की खबरों से फैंस को अपडेट करने वाले इंस्टाग्राम पेज द खबरी ने इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- बिग बॉस की आवाज को कोरोना हो गया है। अतुल कपूर कोरोना संक्रमित हैं। उनके साथ और भी जितने लोग सेट पर थे उन्होंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है और रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः अतरंगी अंदाज में दिखी सारा अली खान, कभी बकरी चरातीं तो कभी ट्रैक्टर पर आई नजर

इससे पहले भी इंडस्ट्री के कितने स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही, लता मंगेशकर, खुशी कपूर और भी न जाने कितने स्टार्स को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। इनमें से कई स्टार्स ने तो खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। वहीं कुछ की खबरें मीडिया के जरिए सामने आई हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर स्कूल, कॉलेज सबको एक बार फिर से बंद करने का सरकार ने फैसला किया है। कई जगहों पर तो रेस्टोरेंट वगैरह में पाबंदी लगना भी शुरू हो गई है। इस बार कोरोना एक और भयानक रूप में सामने आया है। दरअसल एसका एक नया वैरियंट सामने आया है जिसका नाम है ओमिक्रॉन।

यह भी पढ़ेंः कोविड-19 की चपेट में लता मंगेशकर, अस्पताल में किया गया एडमिट

यह पहले से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार हर दिन 10 लाख से ज्यादा केसेज सामने आने की गुंजाइश है। इसी के चलते लोगों के बीच जानकारी पहुंचाई जा रही है कि वे सावधानी बरतें।