7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह तेरी गलियां’ टीवी शो की एक्ट्रेस ने सेक्स वर्कर्स की बेटियों के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे, बताई ये खास बात

'यह तेरी गलियां' की लीड एक्ट्रेस विरुष्का मेहता ने हाल में एक खूबसूरत अंदाज में फ्रेंडशिप डे मनाया। उन्होंने इस खास मौके को क्रांति एनजीओ के साथ जुड़ी मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 5 Aug 2018, 9:55 AM IST

ye teri galiyan actrees virushka mehta friendship day in this way

ye teri galiyan actrees virushka mehta friendship day in this way

मशहूर टीवी स्टार 'यह तेरी गलियां' की लीड एक्ट्रेस विरुष्का मेहता ने हाल में एक खूबसूरत अंदाज में फ्रेंडशिप डे मनाया। उन्होंने इस खास मौके को क्रांति एनजीओ के साथ जुड़ी मनाया। बता दें यह एनजिओ सेक्स वर्कर की बेटियों के लिए खोला गया है। विरुष्का ने इन लड़कियों के साथ ढेर सारी बातचीत की और चॉकलेट भी बांटी। साथ ही इस मौके पर उन्होंने फ्रेंडशिप बैंड भी बांधा।

साथ ही इस बारे में जब विरुष्का से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां आने से पहले उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि लड़कियां इतनी एनर्जेटिक और अपनी जिंदगी को लेकर इतना ज्यादा सकारात्मक अप्रोच रखती हैं और उनका मानना है कि उन्हें अपनी लाइफ में कुछ खास स्ट्रगल नहीं करना पड़ा है, लेकिन यह लड़कियां जिनकी जिंदगी संघर्ष से भरी हुई है। इसके बावजूद भी कितनी खुश है एक चाय और गुड्डे बिस्किट में ही अपनी खुशियां ढूंढ लेती हैं। ऐसे में अब विरुष्का को लगता है कि उनकी जिंदगी से शिकायतें कम हो जाएंगे। विरुष्का ने इन लड़कियों के साथ खूब डांस किया मस्ती की।

गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में क्रांति एनजीओ का यह घर जिसमें 20 लड़कियां रहती हैं, जिनकी मां अलग-अलग रेड लाइट एरिया में आज भी काम कर रही हैं। वहीं इन लड़कियों के सपने बिल्कुल अलग हैं। वह अपने इलाके के लिए कुछ न कुछ काम करना चाहती हैं।

बता दें जी टीवी पर प्रसारित हो रहे शो 'यह तेरी गलियां' में मुख्य किरदार निभा रहीं वृषका यानी कि कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वह पूचकी नाम की लड़की का किरदार अदा कर रही हैं।

जिम के बाहर दिखा करीना- मलाइका का याराना, दिखीं स्टाइलिश आउटफिट में...

आखिरी एपिसोड के साथ खत्म हुआ प्रियंका के टीवी शो क्वांटिको का सफर, शो को लेकर लिखा इमोश्नल पोस्ट

हार्दिक पंड्या संग शादी को लेकर ईशा गुप्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा कि जल्द ही मैं...

हूबहू यामी की तरह ही दिखती है उनकी बहन, तस्वीरें देख यकीन करना होगा मुश्किल