उदयपुर.
ऋषभदेव थानाक्षेत्र के सोमावत फला गांव में पंचायत चुनाव के परिणाम ( Panchayat Election Result In Udaipur ) आने के बाद बुधवार रात को हारे हुए पक्ष के लोगों व उनके समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर पथराव के बाद पुलिस की जीप व पोलिंग पार्टी की बस को जला दिया। अभी वहां स्थिति तनावपूर्ण है, ग्रामीण अंधेरे में पहाड़ों ही बैठकर लगातार पथराव कर रहे है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं।