वहीं दूसरी ओर दौसा की सिकंदरा थाना पुलिस ने मंगलवार को जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजपाल यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार सवार तीन जने धौलपुर से पंचायत चुनाव में हथियारों के इस्तेमाल के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मय जाप्ते के सिकंदरा चौराहे के समीप बासड़ा गांव के पुलिया पर पहुंचे और नाकाबंदी कर कार को रुकवाया, पुलिस ने कार में सवार तीन जनों को पांच देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।