
election
भुवनेश पण्ड्या/उदयपुर. हम विकास पर ध्यान देते हैं, विवादों पर नहीं। ये बात केन्द्रीय रेल मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कही। निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होते गोयल ने डॉ सीपी जोशी के जातिवाद पर दिए बयानों की भत्र्सना की। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े नेता को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस इस चुनाव में निचले स्तर के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस दिशा हीन ही नहीं बल्कि नेतृत्वहीन है, जातिवाद और वंशवाद और धर्म से ये ऊपर नहीं उठ पा रहे। अपनी पार्टी के नेता के वीडियो वायरल होने की बात पर गोयल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा किसी ने किया है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। हम विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं, ऐसे विवादों पर नहीं। कोटा स्टोन पर जीएसटी पांच प्रतिशत की है, जल्द ही मार्बल व ग्रेनाइट पर भी निर्णय अटका हुआ है। मूर्तिकारों को जीएसटी से मुक्त कर दिया है। गोयल ने कहा कि उदयपुर उन्हें अच्छा लगता है। समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत गौरव से भरती है। मेवाड़ के वीरों की शोर्यगोधाएं प्रेरणा देती है।
बप्पा रावल, महाराणा प्रताप, धरोहर प्रेरित करती हैं। स्वच्छता की प्रगति उदयपुर में खूब हुई है, यहां पर्यटन को भी लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर होगा। 310 रेंक से 85 रेंक पर आना एतिहासिक सुधार है। भारतीय जनसंघ में आठ विधायकों में से सात मेवाड़ के थे। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, हम पूरे देश में कौने-कौने में हैं। अन्य पार्टियां सिमटती जा रही हैं।
Updated on:
25 Nov 2018 07:28 pm
Published on:
25 Nov 2018 07:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
