
CBSE 12 RESULTS : उदयपुर के होनहारों ने मारी बाजी, परिणाम आते ही शुरू हुआ बधाइयों का दौर
उदयपुर . हिप, हिप, हुर्रे... यस वी डिड इट, थैंक गॉड, इट इज अनबिलीवेबल... कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाएं थीं बोर्ड स्टूडेंट्स की। शनिवार को CBSE 12 RESULTS घोषित होने की जानकारी मिलते ही सभी छात्र-छात्राएं परिणाम जानने के लिए बेकरार हुए जा रहे थे। स्कूलों में और कहीं दोस्तों के घरों पर छात्रों की टोलियां जमी हुई थीं। स्कूलों में फोन कर के परिणामों का पता लगाया जा रहा था। कहीं परिणाम जानने के बाद चेहरे खिल चुके थे तो कहीं-कहीं कुछ चेहरों पर निराशा भी थी। कई बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर झंडे गाड़े तो किसी ने फस्र्ट डिवीजन से ही संतोष किया। कइयों ने भविष्य में और अच्छे प्रयास करने का संकल्प लिया। बच्चों ने अभिभावकों व गुरुजनों से आशीर्वाद भी लिए। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीएसई स्कूलों के नतीजे अच्छे रहे हैं। कॉमर्स में 96 प्रतिशत तो आट्र्स में 98 प्रतिशत तक बच्चों ने प्राप्त किए हैं, वहीं साइंस में 95 प्रतिशत तक प्राप्त किए हैं। जैसे-जैसे स्कूलों के परिणाम पता चलते जाएंगे, वैसे-वैसे पत्रिका परिणामों से आपको अपडेट कराता रहेगा।
उदयपुर में बारहवीं साइंस, कॉमर्स व आट्र्स के परिणाम घोषित होते ही सभी स्टूडेंट्स के मन में परिणाम जानने की उत्सुकता हो गई। खुद का परिणाम जानने के बाद अपने रिलेटिव्ज और फ्रेंड्स के परिणाम जानने की उनकी उत्सुकता बनी रही। सीबीएसई की वेबसाइट पर बच्चे सुबह से ही टकटकी लगाकर इंतजार करते रहे। जैसे ही परिणाम जारी हुए, सभी ने परिणाम देखने शुरू किए। कई लोग परिणाम जानने के लिए स्कूल पहुंचे। जो विद्यार्थी शहर में नहीं थे, उनके मित्रों व अन्य ने उन्हें फोन पर सूचित किया और बधाई दी। एक-दूसरे का परिणाम जानने के लिए फोन कॉल्स और एसएमएस पर बधाई का दौर भी खूब चला।
चला जश्न का दौर
परिणाम सकारात्मक पाकर जश्न का दौर भी चला। कई विद्यार्थियों ने तो स्कूल में और घर पर ही मुंह मीठा कर जश्न मनाया। वहीं, कई अभिभावकों ने बच्चों की सफलता से खुश होकर उन्हें उपहार भी दिए।
कुछ स्कूलों के परिणाम-
सेंट ग्रेगोरियस- टॉपर्स
साइंस- भावना सैनी- 94.2 प्रतिशत
कॉमर्स- मुस्तफा कुतुब- 95.8 प्रतिशत
आट्रर्स- गौरांगी वर्मा- 96.6 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय- कॉमर्स- गर्वित नागदा- 95 प्रतिशत
साइंस- समृृृृद्धि सिंह राठौड़- 94.2 प्रतिशत
आट्रर्स- कृष्णा पाठक- 93.8 प्रतिशत
सेंट एंथॉनी- कॉमर्स- विनम्र काबरा- 97 प्रतिशत
साइंस-आयुष तलेसरा-95.4 प्रतिशत
सेंट्रल एकेडमी- सरदारपुरा
साइंस- कीर्ति कोठारी- 95 प्रतिशत
कॉमर्स- पलाश मेहता-95.4 प्रतिशत
Published on:
26 May 2018 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
