छत से कूद गई युवती, पैर में फ्रैक्चर
मोहल्लेवासियों की सूचना पर सीडब्ल्यूसी पूर्व अध्यक्ष प्रीति जैन व बाल सुरक्षा नेटवर्क के बी.के.गुप्ता ने उसे सखी सेंटर में रखवाया था। युवती के बार-बार भागने के कारण सेन्टर संचालिका ने उसे बडग़ांव सेवा मंदिर संस्था छोड़ा। जहां पर युवती ने बहुत परेशान किया, रात में उसने वहां रह रही महिलाओं से मारपीट भी की। मौका देखकर वह एक बार दीवार कूदकर भाग निकली, एक बार गार्ड ने उसे पकड़ लिया, लेकिन बुधवार रात को वह छत से कूद गई। इससे उसके पैर फ्रेक्चर हो गया। रात को ही संस्था की टीम ने उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही मेडिकल व डीएनए करवाया।