
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक युवती ने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज कराया है। सूरजपोल थाना पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और फिर बिना बताए शादी कर घर बसा लिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने लाखों रुपए भी हड़प लिए। अब युवती न्याय की गुहार लगाकर भटक रही है।
पुलिस ने बताया कि एक युवती की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया है। कृष्णा कॉलोनी धौलपुर हाल मोहनपुरा जयपुर निवासी डॉ. योगेश कुमार मीणा, उसकी मां रामरति मीणा और बहन प्रीति मीणा पर आरोप लगाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक युवती 2021 में मेडिकल कॉलेज से एमएस की डिग्री पूरी होने के बाद नौकरी की तलाश कर रही थी, तब आरोपी योगेश मीणा से संपर्क हुआ। उसने उदयपुर में अच्छी पहचान होने से नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। वह दो तीन दिन युवती को नौकरी के लिए निजी अस्पतालों में ले गया।
अच्छी दोस्ती होने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और होटल में ठहरने के दौरान संबंध बनाए। युवती को अजमेर में जॉब मिली तो आरोपी वहां भी पहुंचता रहा। आरोपी ने उसकी मां और बहन से भी बात करवाई तो उन्होंने भी शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी कभी उदयपुर तो कभी पुष्कर घूमाने ले जाकर संबंध बनाता रहा। आरोपी दिसबर 2022 में झालावाड़ के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था तो युवती को भी उसी क्षेत्र में जॉब दिलाने के लिए बुलाया। वहां जॉब के दौरान भी आरोपी आता रहा।
आरोपी ने उसे पत्नी होने का भरोसा देते हुए अपने नाम एक कार 4.50 लाख में खरीदवाई। साथ रहते हुए युवती के वेतन से दो तीन लाख रुपए खर्च किए। आरोपी की खुद की कार का लोन 1.50 लाख रुपए भी युवती से जमा करवाया। इसके बाद लालसोट ले गया, जहां एक ही मकान में रहे। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसका पहले दो बार तलाक हो चुका है। ऐसे में छोटे भाई कुलदीप की शादी होने पर वह शादी करेगा। दिसबर 2023 में आरोपी की पोस्टिंग अलवर हो गई, तो वहां भी युवती को पत्नी की तरह साथ रखा।
शादी की बात करने पर टाल देता। बार-बार शादी के लिए कहने पर मारपीट की। आरोपी डॉक्टर ने युवती को दूर करने के लिए उदयपुर में जॉब लगवाई। यहां रहने लगी तब भी आरोपी आता-जाता रहा। जून 2024 में आरोपी ने नशे की हालत में गंभीर मारपीट की। वह उसकी कार लेकर चला गया और इसके बाद उसका बर्ताव बदलाव गया। हाल ही में पता चला कि मार्च 2025 में आरोपी ने मां और बहन के साथ साजिश रचकर दूसरी लड़की से शादी कर ली।
Updated on:
11 May 2025, 10:46 AM IST
Published on:
11 May 2025, 10:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.