उदयपुर/पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। राजस्थान के उदयपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो में बीच सड़क पर 10-12 महिलाएं एक महिला को नग्न कर पीट रहीं हैं। वीडियो में कोई थप्पड़ मारते नजर आ रहा है तो कोई चप्पल से पीट रहा है। इस पूरी घटना के दौरान महिला का बच्चा अपनी मां के साथ है और वह बुरी तरह से रो रहा है, बिलख रहा है। लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने क्या एक्शन लिया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।