1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Padmavati Controversy : संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुुुुकोण को सदबुद्धि के लिए किया हवन

राजपूत समाज व कल्लाजी विकास संस्थान ने फिल्म पद्मावती को लेकर जताई नाराजगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Kanhaiya Lal Soni

•

Updated: 27 Nov 2017, 1:45 PM IST

padmavati controversy

padmavati

सलूम्बर. फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच रविवार को राजूपत समाज ने भी कल्लाजी विकास संस्थान (जयसमंद) के नेतृत्व में आक्रोश जताया। क्षत्रिय राजपूत समाज व संस्थान की ओर से क्षेत्र के गांव बस्सी मानपुरी धूणी के महंत के सानिध्य में हवन किया गया। फिल्म निर्माता व अभिनेत्री की सद्बुद्धि की कामना से आहुतियां दी गईं। सभा भी हुई, जिसमें संस्थान के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार को यह फिल्म पूरे देश में प्रतिबंधित करनी चाहिए। समाज ने फिल्म की रिलीज डेट टालने पर खुशी भी जताई।

फतहनगर. कस्बे के आवरीमाता मंदिर स्थित राजपूत धर्मशाला में महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान की बैठक में फिल्म पद्मावती पर पूर्णत: प्रतिबन्ध का प्रस्ताव लिया गया। अध्यक्षता अभिमन्युसिंह राणावत ने की। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चूंडावत, विशिष्ट अतिथि करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ सिंह व भैरूसिंह थे।


30 को धरियावद बंद का आह्वान
धरियावद. मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान ने फिल्म के विरोध में 30 नवंबर को धरियावद बंद का आह्वान किया है। यह निर्णय संस्थान के शिकारबाड़ी सभा भवन में बैठक के दौरान लिया गया।

READ MORE: खाड़ी देशों की डिश में शामिल हुई सहजना फली, राजस्थान करने लगा सप्लाई

इधर, पद्मावती के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन


उदयपुर . पद्मावती फिल्म के विरोध में आट्र्स कॉलेज के बाहर शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माता भंसाली का पुतला फूंका। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म देश के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव भवान सिंह चुंडावत, बीएन कॉलेज उपाध्यक्ष जोगेन्द्रप्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे। इधर, यूथ मूवमेंट’ के संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने अशोकनगर स्थित विज्ञान भवन में यूथ मूवमेंट की बैठक में कहा कि फिल्म पद्मावती के निर्माता संजय लीला भंसाली ने इतिहास से छेड़छाड़ कर फिल्म बनाकर मेवाड़ सहित पूरे देश के आमजन को आहत करने का निन्दनीय कार्य किया है । इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ केन्द्र सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए। अब युवा देश के इतिहास से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नही करेगें। यूथ मूवमेंट की उदयपुर संभाग प्रभारी डॉ. हरविन्दर सोनी ने भी विचार रखे। इधर, अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान ने देश-विदेश में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। महासभा के प्रवक्ता गेहरीलाल सेन ने यह जानकारी दी।