Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana : राजस्थान देवस्थान विभाग की ओर से 14 फरवरी को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत अयोध्या के लिए ट्रेन जाएगी। इस ट्रेन में राणा प्रताप नगर स्टेशन से उदयपुर आस-पास के जिलों के 580 यात्री रवाना होंगे। सहायक आयुक्त जतीन गांधी ने बताया कि विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी राणा प्रताप नगर (उदयपुर) से अयोध्या,हरिद्वार,ऋषिकेश ट्रेन 14 फरवरी को सुबह 10.30 बजे राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सभी यात्रियों को उक्त तीनों रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए सूचित किया जा रहा है। ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके। उदयपुर संभाग के यात्रियों को राणा प्रताप नगर (उदयपुर) रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे, अजमेर संभाग के यात्रियों अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे एवं जयपुर संभाग के यात्रियों को जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे से रिपोर्ट करनी होगी।
यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाणपत्र), मूल जनआधार, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।