15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO ; गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की पत्नी ने कटारिया को लेकर कही यह बड़ी बात…

http://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sikander Pareek

•

Updated: 13 Nov 2018, 11:59 AM IST

प्रमोद सोनी/उदयपुर. शहर सीट से टिकट मिलने के बाद सोमवार से गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने प्रचार शुरू किया। भाजपा पार्टी कार्यालय से पत्नी अनीता कटारिया के साथ विजयरथ पर सवार होकर उन्होंने प्रचार शुरू किया। इस मौके पर हुई बातचीत में अनीता कटारिया ने अपना और अपने पति गुलाब चंद कटारिया का सपना साझा किया। मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर अनीता कटारिया ने कहा कि मेरा और इनका सपना है कि ये एक बार मुख्यमंत्री बनें। अनीता कटारिया ने कहा कि इन्हें एक बार मुख्यमंत्री बनना चाहिए, यह सपना है कि ये एक बार मुख्यमंत्री जरूर बनें।

READ MORE : VIDEO : उदयपुर की मौजूदा राजनीति को लेकर वह बहुत कुछ जो आपको जरूर पढ़ना चाहिए....

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कटारिया कई सार्वजनिक मंचों से यह कह चुके है कि मोहनलाल सुखाड़िया के बाद उदयपुर से कोई मुख्यमंत्री नहीं बना या उनके जैसा बड़ा नेता नहीं बन पाया, उनके इस वक्तव्य से भी कई बार यही अर्थ निकाला गया कि कटारिया उनका सपना लोगों के बीच साझा कर रहे है। कटारिया चाहते है कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि राजस्थान सरकार में उनका ओहदा नम्बर 2 का ही रहा है। इधर, प्रचार के दौरान कटारिया ने भी कहा कि मैं संभाग की सीटों पर प्रचार करूंगा और उदयपुर की सीट मेरे कार्यकर्ता संभालेंगे।