कांग्रेस में भी हलचल
टिकटों को लेकर कांग्रेस में भी हलचल बढ़ गई है। आठों सीटों के अधिकतर दावेदार जयपुर-दिल्ली में सक्रिय हैं और बड़े नेताओं से जुगाड़ में लगे हैं। ग्रामीण विधानसभा के हिरणमगरी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन हिरणमगरी सेक्टर 11 में हुआ। इसमें पूर्व विधायक सज्जन कटारा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक कटारा, ओम श्रीमाली, इन्द्रा राजपुरोहित, अशोक लिंजारा, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, प्रमोद मेनारिया, लोकेश गौड़, मनीष श्रीमाली आदि उपस्थित थे। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार घोषणा पत्र तैयार करने को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में देहात के विधानसभाओं क्षेत्रों से आए व्यापारियों, बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों एवं आमजन ने सुझाव दिए। इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पड्या, श्यामलाल चौधरी आदि उपस्थित थे।