Rajasthan News : उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा का शिक्षा के प्रति अनूठा लगाव है। 15 साल की आयु में आर्थिक अभावों के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले फूलसिंह मीणा ने न केवल अपनी बेटियों की प्रेरणा से दोबारा शिक्षा का दामन थामा, अपितु अपने क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा के सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत भी बनकर उभरे हैं।