शहर के 20 वार्ड ग्रामीण सीट का हिस्सा
शहर के 20 वार्ड उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जबकि बाकी क्षेत्र की पंचायतें आती है, जिसमें गिर्वा और बडग़ांव पंचायत समितियों के गांव शामिल हैं। शहर में सेक्टर-5 का 75 प्रतिशत भाग, सेक्टर-6 पूरा, सेक्टर 7 व 8, पानेरियों की मादड़ी, सविना, सेक्टर-11, 12, 13, 14, गोवर्धनविलास, माछला मगरा, खांजीपीर और शिवाजी नगर भी ग्रामीण विधानसभा में है। शहरी क्षेत्र की करीब सवा लाख आबादी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आती है।