8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, एग्जाम देने जा रहे 10 अभ्यर्थी घायल, 3 की हालत नाज़ुक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

उदयपुर

image

Rajesh

Jul 15, 2018

accident

उदयपुर।
प्रदेशभर में शनिवार से शुरू हुई पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त देखने को मिले। उदयपुर में शनिवार को 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी एग्जाम देने पहुंचे थे। जिले में 24 परीक्षा सेंटर बनाए गए जहां पर सुबह 10 से 12 बजे तक पहली पारी का एग्जाम हुआ। इसके अलावा नकल जैसे मामले को रोकने के लिए परीक्षा सेंटर पर सीसीटीवी कैमरों के साथ जेमर लगाए गए।

वहीं ताज़ा मामला राजस्थान जिले जिले के कानोड़ कस्बे का है, जहां कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा देने आ 10 अभ्यर्थी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि ये घटना भिंडर सड़क मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास की है। जहा आज सुबह करीब 6 बजे एक महिंद्रा जायलो कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार 10 अभ्यर्थी घायल हो गए।

READ: राजस्थान में परीक्षा के लिए पहली बार दो दिन की नेटबंदी, होम मिनिस्टर बोले- '15 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य का मामला'

इस दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे सभी घायलों को राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। फिर राहगीरों ने कानोड सीएससी पहुंचाया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में 3 अभ्यर्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे उदयपुर रेफर कर किया गया है।


बता दें कि सभी अभ्यर्थी प्रतापगढ़ से उदयपुर कॉस्टेबल की परीक्षा देने जा रहे थे की अचानक सड़क दुर्घटना हो गई। घायलों में एक छात्रा सीमा मीणा ने अन्य वाहन से उदयपुर के लिए परीक्षा देने के लिए रवाना हो गई । सभी अभ्यर्थी प्रतापगढ़ के आसपास गांव के बताए गए जो करीब 3:00 बजे प्रतापगढ से रवाना हुए थे वाहन चालक शराब के नशे में था। वहीं चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी देखने को मिली। घायल अभ्यर्थी को संभालने वाला कोई नहीं था। जिससे एक बार फिर सड़क दुर्घटना के दौरान
चिकित्सा विभाग की पोल खुल गई।