20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / उदयपुर से दिल्ली व अहमदाबाद रूट की फ्लाइट का समय बदला, जानें नया टाइम टेबल

उदयपुर से दिल्ली व अहमदाबाद रूट की फ्लाइट का समय बदला, जानें नया टाइम टेबल

Udaipur Airport : अलायंस एयर की ये फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन चलेगी, 4 दिन सुबह दिल्ली से होगी रवाना, 1 दिन दोपहर में दिल्ली से चलेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Nov 2023, 11:27 AM IST

alliance_air.jpg

Alliance Air

Alliance Air New Time Table : महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर से दिल्ली व अहमदाबाद के रूट पर चलने वाली फ्लाइट्स के समय में गुरुवार से परिवर्तन हो गया है। ये फ्लाइट्स पहले शाम को उदयपुर पहुंचा करती थी, लेकिन अब इनका समय सुबह कर दिया गया है। ये परिवर्तन अलायंस एयर की फ्लाइट में किया गया है। पर्यटन व्यवसायी अशोक जोशी के अनुसार अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 91695 उदयपुर-दिल्ली वाया अहमदाबाद की फ्लाइट सुबह 9.30 बजे दिल्ली से चलेगी, जो सुबह 11.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं, उदयपुर से अहमदाबाद के लिए सुबह 11.40 पर रवाना होगी और दोपहर 12.40 बजे अहमदाबाद पहुंचा देगी। इसके बाद अहमदाबाद से दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर 2.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से वापस करीब 2.25 पर रवाना होगी, जो 4.15 बजे दिल्ली पहुंचाएगी। ये फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन यानी सोमवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होगी। वहीं, बुधवार को ये फ्लाइट दिल्ली से दिन में 1.15 बजे रवाना होगी। जो अपराह्न 3.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

इसके बाद उदयपुर से अपराह्न 3.25 को रवाना होकर 4.25 बजे अहमदाबाद पहुंचाएगी। अहमदाबाद से वापस 4.50 पर रवाना होगी और शाम 5.45 पर उदयपुर आएगी। उदयपुर से शाम 6.10 पर रवाना होकर रात 8.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, उदयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

ये है फ्लाइट की समयसारिणी -

रूट - रवानगी समय - आगमन समय - सप्ताह में इतने दिन
दिल्ली - उदयपुर - सुबह 9.30 - सुबह 11.15 - 1,5,6,7 (सोम, शुक्र, शनि, रवि)

उदयपुर - अहमदाबाद - सुबह 11.40 - 12.40 - 1,5,6,7
अहमदाबाद - उदयपुर - दोपहर 1.05 - 2.00 - 1,5,6,7

उदयपुर - दिल्ली - दोपहर 2.25 - 4.15 - 1,5,6,7
दिल्ली - उदयपुर - दोपहर 1.15 - 3.00 - 3 (बुधवार)

उदयपुर - अहमदाबाद - दोपहर 3.25 - 4.25 - 3
अहमदाबाद - उदयपुर - शाम 4.50 - 5.45 - 3

उदयपुर - दिल्ली - शाम 6.10 - 8.00 - 3।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से जबलपुर जा रहे प्लेन में पैसेंजर को आया मिर्गी का दौरा, जयपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग