Alliance Airlines Emergency Landing : जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अलायंस एयर के विमान में अचानकर एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। दिल्ली से जबलपुर जा रहे अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-691 को इमरजेंसी में जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। यात्री को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार (20 अगस्त) को भी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के लखनऊ से शारजाह जा रहे एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई थी। उसी वक्त फ्लाइट में एक पैसेंजर को दिल का दौरा पड़ गया था। जिस वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।