31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त ने दिया दगा : दोस्त बनकर आबरू लूटी, वीडियो बनाया और फिर रेप किया

12वीं क्लास में पढ़ने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2022, 3:47 PM IST

ujjain.jpg

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता से रेप करते वक्त उसका वीडियो भी बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसने एक बार और किशोरी के साथ हैवानियत की। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर फिर से मिलने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन इस बार पीड़िता किशोरी डरी नहीं और हिम्मत जुटाकर पहले तो आरोपी की हरकत के बारे में परिजन को बताया और फिर परिजन के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

दोस्त बनकर दिया दगा
मामला माधवनगर थाना इलाके का है जहां रहने वाली 16 साल की युवती कृतिका (बदला हुआ नाम) 12वीं क्लास में पढ़ती है। पीड़िता कृतिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि स्कूल आते जाते वक्त मोहल्ले में ही रहने वाले युवक निशांत वाडिया ने उससे दोस्ती कर ली। कृतिका के मुताबिक निशांत ने धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ाई और अपने विश्वास में लेकर 21 मई 2022 के दिन मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ डरा धमकाकर रेप किया। रेप करते वक्त आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और जब उसने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में फिर गैंगरेप: युवती को बंधक बनाकर 6 युवकों ने की ज्यादती

ब्लैकमेल कर एक बार फिर किया रेप
पीड़िता कृतिका (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि रेप करते वक्त बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी निशांत ने बीते दिनों 23 अक्टूबर को एक बार फिर उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी आरोपी की हवस नहीं मिटी और वो फिर से उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन कृतिका ने इस बार हिम्मत जुटाई और आरोपी की हरकतों के बारे में अपने परिजन को बता दिया। बेटी के साथ हुई रेप की घटना का पता चलते ही परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 13 साल के लड़के ने कई बार किया रेप, मां बन गई 15 साल की मासूम लड़की