उज्जैन. महाकाल के भक्तों के लिए महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी सुविधा शुरु हुई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में 24x7 हेल्पलाइन शुरू की गई है। हेल्पलाइन के नंबर टोल फ्री रहेंगे जिन पर फोन करके श्रद्धालु महाकाल मंदिर के बारे में सभी जानकारी ले सकेंगे. इन नंबरों पर महाकाल के भक्त दर्शन, आरती, पूजन, दान सहित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।