25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / Anant Radhika Merchant Wedding: महाकाल की भस्म से अंबानी के घर रस्मों की शुरुआत, अनंत-राधिका को मिला बाबा का आशीर्वाद

Anant Radhika Merchant Wedding: महाकाल की भस्म से अंबानी के घर रस्मों की शुरुआत, अनंत-राधिका को मिला बाबा का आशीर्वाद

Anant Radhika Wedding: महाकाल के पुजारियों ने मुंबई के एंटीलिया हाउस पहुंचकर दिया अंबानी परिवार को आशीर्वाद, भस्म भी भेंट की...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Jul 2024, 5:21 PM IST

mp news

Anant Radhika Wedding: देश की सबसे बड़ी और भव्य शादी के रूप में मशहूर हुई अंबानी परिवार के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में महाकालेश्वर के जयकारे गूंजने लगे। विवाह बंधन में बंधने जा रहे इस युगल को आशीर्वाद स्वरूप महाकाल की प्रसादी भेंट की गई और दोनों के गले में जय महाकाल लिखा दुपट्टा डाला गया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी ने अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया। अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी की शादी में बाबा महाकाल और उनके सेवक परिवार को भी मुंबई आने का निमंत्रण दिया था।

महाकाल को निमंत्रण पत्र देते हुए अंबानी परिवार ने बाबा से बच्चों की खुशहाल जिंदगी के लिए प्रार्थना भी की थी। अंबानी परिवार के इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए बाबा महाकाल के सेवक पुजारी आशीष शर्मा (पुजारी) और पुजारी संजय शर्मा (पुजारी) बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर देश के सबसे भव्य शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे।

मुंबई के एंटिलियो हाउस (antilia house) में देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (mukesh ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी के भव्य शादी समारोह की रस्मो-रिवाज अदा किए जा रहे हैं। इनमें विधि-विधान से पूजा पाठ के आयोजन भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के पुजारी आशीष शर्मा और संजय शर्मा अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में शिव शक्ति पूजा कराने पहुंचे थे। दोनों पुजारियों ने अंबानी परिवार को बाबा महाकाल की भस्मी दी और बाबा महाकाल का दुपट्टा भी भेंट किया।

संबधित खबर: अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट, दी जाएगी करोड़ों रुपये की ये खास चीज

शादी से पहले शिव शक्ति पूजा

महाकाल के पुजारियों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के गठबंधन से पहले शिव शक्ति पूजा संपन्न करवाई। 10 जुलाई को मेहंदी (anant radhika mehndi ceremony) की रस्म अदा करने से पहले शिव शक्ति पूजन रखा गया था। दोनों 12 जुलाई को विवाह के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। विवाह समारोह संपन्न होने तक पुजारी आशीष शर्मा और संजय शर्मा मुंबई में ही रहेंगे।

चांदी के बेलपत्र, भस्म देकर दीं शुभकामनाएं

महाकाल मंदिर के इन पुजारियों ने अनंत अंबानी और राधिका को चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल का प्रसाद महाकाल की ओर से उपहार स्वरूप दिया। उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। पुजारियों ने अंबानी परिवार को बाबा महाकाल के मंदिर का फोटो भी भेंट किया।

बाबा महाकाल को मिला था निमंत्रण

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि 'मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में आने का निमंत्रण मिला था। आशीर्वाद के रूप में पुजारियों ने महाकाल की चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल की प्रसाद को भेंट की। इसके बाद दोनों को आशीर्वाद दिया। इससे पहले भी प्री वेडिंग समारोह में हम शामिल हुए थे।

रणवीर सिंह और कैलाश खेर थिरकते नजर आए

इस शादी समारोह में बालीवुड की तमाम हस्तियां भी शामिल हो रही है। मेहंदी रस्म में बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह और प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भी नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि कल 12 जुलाई 2024 शुक्रवार के दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट विवाह (Ananat Ambani Radhika Merchant wedding) के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। वहीं 14 जुलाई को रिसेप्शन (Anant Ambani radhika merchant wedding reception) किया जाएगा। सभी कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio world Centre Mumbai) में होंगे।