26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल के दरबार में भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं का उपद्रव, ‘नेताभक्ति’ में भूले मर्यादा

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी..हंगामा करते हुए नंदी हॉल में घुसे..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 10 Aug 2022, 7:47 PM IST

mahakal.jpg

उज्जैन. भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता बुधवार को बाबा महाकाल के दरबार में नेता भक्ति में ऐसे डूबे की महाकाल की मर्यादा ही भूल गए। महाकाल के दरबार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपने नंबर बढ़ाने और फोटो खिंचाने के लिए इस कदर बेकाबू नजर आए कि सुरक्षा कर्मियों और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। बैरिकेट्स तोड़कर नंदी हॉल में घुसने की कोशिश करने लगे। हंगामे के बीच महाकाल के दर्शन की आस लिए पहुंचे श्रद्धालु परेशान होते नजर आए।


'नेता भक्ति' में भूले महाकाल की मर्यादा
बुधवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही भाजयुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच गए। सुबह करीब 10.30 बजे जब सूर्या कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने चले गए तो बाकी बचे कार्यकर्ता भी गर्भगृह में जाने की कोशिश करने लगे। परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की और नंदी हॉल में लगे बैरिकेट्स को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। जिसके कारण दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी, हंगामे के कारण श्रद्धालु सहम गए और हंगामा खत्म होने का इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें- 'हर रात बंगले पर नई लड़की बुलाता था एसडीएम', गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने लगाए आरोप

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गर्भगृह में किए दर्शन
बाहर भाजयुमो के कार्यकर्ता हंगामा करते रहे और वहीं गर्भगृह के अंदर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने अपने कुछ साथियों के साथ बाबा महाकाल का पूजन किया। जबकि महाकाल मंदिर में सावन के पहले से ही गर्भगृह में किसी को प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगाया गया था। सोमवार को इंदौर विधायक रमेश मेंदोला के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन करने के कारण मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह के निरीक्षक विजय डोडिया और प्रोटोकॉल कर्मचारी घनश्याम हाड़ा को निलंबित भी किया था।

यह भी पढ़ें- बहन ने अर्थी पर राखी बांधकर दी भाई को अंतिम विदाई, हर आंख से छलक पड़े आंसू