म्यूजिकल फेस्टिवल १४ को, उभरते सिंगर होंगे सम्मानित
उज्जैन. सिंगर्स क्लब इंडिया का ग्रेंड म्यूजिकल फेस्टिवल १४ जनवरी शाम ७ बजे विक्रम कीर्ति मंदिर ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें उभरते गायकों को सम्मानित किया जाएगा। शौकिया सिंगिंग करने वालों के इस क्लब के संस्थापक इंजीनियर मुकेश शिंदे व धीरज गोमे के अनुसार फेस्टिवल एक गीत-संगीत और अवॉर्ड सेरेमनी से सजा शो होगा, जिसका फेसबुक पर लाइव भी होगा। अवॉर्ड देने के लिए मौजूदा दर्शकों में से ही लक्की ड्रॉ निकलेगा। वे ही अतिथि होंगे और सिंगर को पुरस्कृत करेंगे। नई आवास को मंच दिलाने एक खास अवॉर्ड मग्स टू माइक भी रखा है। इसके लिए शौकिया गायकों के घर जाकर उनका ऑडिशन लिया गया है। क्लब में १०२ परिवार जुड़े हुए हैं, जिसमें इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, बिजनेसमैन, जर्नलिस्ट व अन्य शामिल हैं। क्लब सरकार के आनंद विभाग से पंजीकृत है।