28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरित्र शंका में पत्नी के स्तन, जीभ और उंगलियां काटने वाला हैवान पति गिरफ्तार, पत्नी बोली- उसे फांसी दो

चरित्र शंका के चलते पत्नी से क्रूरता करने वाले पति समेत ससुराल वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गंभीर हालत में इलाज करा रही पत्नी बोली- उन सबकी फांसी पर ही मुझे न्याय मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jan 2021, 9:48 PM IST

news

चरित्र शंका में पत्नी के स्तन, जीभ और उंगलियां काटने वाला हैवान पति गिरफ्तार, पत्नी बोली- उसे फांसी दो

उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में पत्नी पर चरित्र शंका के चलते क्रूरता की सारी हदें पार करने वाले पति को आखिरकार वारदात के पांच दिन बाद पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन-रतलाम बार्डर के एक जंगल से गिरफ्तार किया है। पत्नी पर क्रूरता की इंतहा करने में शामिल आरोपी पति की मां को भी पुलिस ने रविवार सुबह ही पकड़ा है। फिलहाल, मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ इंदौर के एमवाई अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता पत्नी ने होश आने पर मांग की है कि, 'उसके पति समेत सभी आरोपियों को जब तक फांसी नहीं दी जाएगी, तब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा।'

पढ़ें ये खास खबर- भोपाल कलेक्टर ने बताई 3 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने की वजह, कहा- 'देर रात फैसला होगा कि कर्फ्यू जारी रखें या हटाएं'


जानिये क्या है मामला

आपको बता दें कि, पत्नी पर चरित्र शंका के चलते उज्जैन जिले के नागदा में रहने वाले राजेश बागरी ने 12 जनवरी की सुबह अपनी पत्नी राधाबाई पर तलवार से हमला करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया था। हमले में आरोपी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का स्तन, जीभ, जबड़ा और कुछ अंगुलियां काट दी थीं। वारदात के बाद राजेश, उसके पिता सीताराम, मां गेंदाबाई, महिला रिश्तेदार कलाबाई, कलाबाई के बेटे राधेश्याम और मनोहर फरार हो गए थे। वहीं, दूरी तरफ खून में लथपथ राधाबाई घर के बाहर सड़क पर तड़पती रही। राजेश ने अपने साले राधेश्याम को वारदात की जानकारी देते हुए कहा था कि जाओ अपनी बहन को ले जाओ। 15 साल से मन मारकर रह रहा था।

पढ़ें ये खास खबर- Breaking News : 3 लाख की अवैध शराब जब्त, मौके से फरार हुआ फैक्ट्री संचालक


पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी

पुलिस ने राजेश समेत घिनौनी वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज सभी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी। वारदात के अगले दिन कलाबाई और सीताराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मनोहर और राधेश्याम (कलाबाई के बेटे) को पकड़ कर जेल भेजा। मुख्य आरोपी राजेश और सास गेंदाबाई फरार चल रही थी, जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध शराब की फैक्ट्री का भांडाफोड़, देखें Video