
Breaking News : 3 लाख की अवैध शराब जब्त, मौके से फरार हुआ फैक्ट्री संचालक
दतिया/ मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोविंदपुर कंजर डेरा इलाके में बड़ौनी पुलिस द्वारा जहरीली शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 3 लाख रूपये की अवैध शराब जप्त करते हुए अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त किया है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
इस तरह करीब 3 लाख का माल पुलिस ने किया नष्ट
बड़ौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में गोविंदपुर कंजर डेरा पर दबिश देते हुए हाथ भट्टी की 1800 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत 2 लाख 70 हजार के करीब आंकी गई है, उसे जब्त किया गया। इसके अलावा, 3 हजार लीटर लहान भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा जब्त किये गए लहान को भी नष्ट किया गया है।
पुलिस ने फैक्ट्री से जब्त किया ये सामान
इसके अलावा, पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की भट्टी, कोयला, लकड़ी, नोसादर और शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जप्त की गई तथा अवैध लहान को गड्ढे खुदवाकर जमीन के अंदर गड़वा कर नष्ट कर दिया गया है।
आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
हालांकि, पुलिस कार्रवाई से पहले ही अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री संचालक धर्मेंद्र और साथ ही फैक्ट्री के अन्य अहम लोग जिनमें देशराज, राकेश मनीष, कान्हा कंजर मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने उनके विरुद्ध क्रमशः 05, 06 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
17 Jan 2021, 7:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.