
कोरोना वैक्सीन लगने के 24 घंटे बाद बिगड़ी नर्सों की तबियत, ये 5 लक्षण सामने आए
उज्जैन/ दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस पर विजयी पाने के लिये भारत ने वैक्सीनेशन अभियान शुरु कर दिया है। इसी तर्ज पर 16 जनवरी से मध्य प्रदेश में भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत शनिवार को उज्जैन में भी 5 अलग-अलग सेंटरों पर इसकी शुरुआत हुई। लेकिन, वैक्सीनेशन को 24 घंटे बीते भी नहीं थे कि, टीका लगवाने वाली स्टॉफ की 3 नर्सों की तबियत बिगड़ गई। बीमार नर्सों को उल्टी, दस्त, बुखार, जी घबराना और सांस लेने में तकलीफ होने की तकलीफ आ रही है।
अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने दी ये सलाह
वैक्सीनेशन कराने के बाद तीन स्टाफ नर्सें जिनमें रानी, महिमा और सुमन बहरिया को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नर्सों की खबर लगते ही डॉक्टर और जिले के टीकाकरण अधिकारी पहुंचे और तीनों का चेकअप किया। इसके बाद डॉक्टरों ने नर्सों को घर पर आराम करने की सलाह दी है।
एक नर्स की हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, वैक्सीनेशन कराने वाली तीनों बीमार नर्सों में रानी की हालत ज्यादा खराब है। उसे बुखार के साथ साथ सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। बता दें कि, बैतूल निवासी रानी को शनिवार के दिन वैक्सीन लगाया गया था। उसके बाद उसे आधे घंटे के लिये ऑब्जर्वेशन में रखा गया, जहां किसी भी तरह के कॉम्प्लिकेशन सामने न आने पर वो दोबारा ड्यूटी पर लौट गई। नर्स के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे बाद उसका जी घबराने लगा और शाम होने तक सांस लेने में तकलीफ भी होने लगी। वहीं, महिमा ने भी बताया कि, उसे लूज मोशन के साथ-साथ बुखार आ गया।
क्या कहते हैं चिकित्सक
इधर, जिला टीकाकरण अधिकारी के मुताबिक, ये एक सामान्य लक्षण हैं, जो वैक्सीनेशन के बाद किसी भी व्यक्ति को इन लक्षणों के अनुसार दिखाई दे सकते हैं। फिर भी हम इन्हें ऑब्जरवेशन में रख रहे हैं। तीनों नर्सों का पूरी तरह चेकअप किया जा चुका है। फिलहाल, घबराने जैसी की कोई बात नहीं है।
अवैध शराब की फैक्ट्री का भांडाफोड़, देखें Video
Published on:
17 Jan 2021, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.