22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : पद्मावत का विरोध : रोड जाम, लगाई टायरों में आग…दी अंतिम चेतावनी

फिल्म पद्मावत पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं की गई तो हजारों क्षत्राणियां बुधवार 24 जनवरी को चित्तौडग़ढ़ किले पर जौहर करेंगी।

2 min read
Google source verification
patrika

protests,Sanjay Leela Bhansali,ujjain news,rajput women,karani sena,

उज्जैन/नरवर . फिल्म पद्मावत पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं की गई तो हजारों क्षत्राणियां बुधवार 24 जनवरी को चित्तौडग़ढ़ किले पर जौहर करेंगी। जिसका ज्ञापन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को दे दिया है। पर्दे में रहने वाली राजपूत महिलाएं पहली बार सड़क पर उतरी हैं। यह बात महिला संभागीय संयोजक स्वाती सिंह ने कही।

फिल्म पद्मावत का विरोध
श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा फिल्म पद्मावत के विरोध में कड़छा फंटा पर किए चक्काजाम में घोषणा की है, कि हम फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध से कम पर कोई समझौता नहीं करेंगे। आज का जाम तो सिर्फ चेतावनी है, लेकिन अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किले पर होगा जौहर
करणी सेना की महिला संभागीय संयोजक सिंह ने बताया कि अगर सरकार ने शर्त नही मानी तो हम 24 जनवरी को चित्तौडग़ढ़ किले पर सामूहिक जौहर करेंगी। जौहर के लिए क्षत्राणियों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। रविवार तक चार हजार क्षत्राणियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। करणी सेना द्वारा एसडीएम क्षितिज शर्मा को पद्मावत बेन का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संभागीय संयोजक जसवंतसिंह रुनीजा, जिला प्रभारी यशवंत सामानेर, राजपालसिंह झाला, शिवपालसिंह, विनोदसिंह, देवेंद्रसिंह, नीतीरजसिंह कमलसिंह, वीणा सिंह, सरोजसिंह एवं सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान डीएसपी अरविंद तिवारी, थाना इंचार्ज बाबूलाल चौधरी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया
पानबिहार. उज्जैन कोटा मार्ग जैथल पर मां पद्मावती के सम्मान में सोमवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उज्जैन द्वारा चक्काजाम व रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां सैकड़ों करणी सैनिक मौजूद थे। करीब 40 मिनट चले प्रदर्शन से रोड पर वाहनों की कतार लग गई। घट्टिया एसडीएम गजेंद्रसिंह डाबर, थाना टीआई जेआर चौहान के समझाने पर पर चक्काजाम समाप्त किया गया। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला, जिला अध्यक्ष रविराज सिंह जिला संयोजक जयराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कालूहेडा राजपालसिंह जिला मीडिया प्रभारी लोकेंद्रसिंह झाला और समाज के वरिष्ठजन व घट्टिया तहसील अध्यक्ष और तराना वा महिदपुर के अध्यक्ष मौजूद थे।