
Mahashivratri 2024 Mahakal Ujjain Bhasma arti Darshan Schedule: महाशिवरात्रि, शिव और पार्वती के गठबंधन का पर्व, महाकाल (Mahakal) की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि 2024 (Mahashivratri 2024) के इस अवसर पर 10 लाख से ज्यादा महाकाल भक्त महाकाल उज्जैन(Ujjain) पहुंचेंगे और महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे। महाशिवरात्रि 2024 के इस पर्व पर अगर आप भी महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि महाकाल के दर्शन के लिए महाकाल मंदिर समिति ने भस्म आरती से लेकर दर्शन करने के लिए रूट तक की व्यवस्था में बदलाव किया है। आप चाहें भोपाल से निकलें, इंदौर से या फिर देश के किसी भी कोने से यहां पढ़ेें उज्जैन में एंट्री के बाद कैसे पहुंचें महाकाल, कहां करें पार्किंग और कैसे कर सकेंगे महाकाल के दर्शन...
बताते चलें कि महाकाल उज्जैन में 29 फरवरी से शिव नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। शिव नवरात्रि के इन दिनों में महाकाल उज्जैन में महाकाल का हर दिन नए रूप-रंग में दूल्हा स्वरूप में शृंगार किया जा रहा है।
महाशिवरात्रि 2024 के अवसर पर महाकाल उज्जैन में दर्शन करने के लिए भक्तों को ढाई किलोमीटर पैदल चलना होगा। ढाई किलोमीटर का सफर तय करके ही महाकाल के भक्तों को दर्शन करने का मौका मिलेगा।
महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों को नृसिंह घाट स्थित कर्कराज पार्किंग, झालरिया मठ, चारधाम आश्रम, शक्तिपथ, महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
महाकाल उज्जैन में दर्शन के लिए महाशिवरात्रि 2024 पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में किसी भी अनहोनी से बचने या भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए जिगजेग का निर्माण किया गया है।
महाशिवरात्रि 2024 के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को 45 से 60 मिनट में दर्शन करने का मौका मिलेगा। महाकाल प्रबंध समिति का दावा है कि भक्त एक घंटे तक महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
उज्जैन महाशिवरात्रि 2024 के अवर पर महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या इस बार बढ़ सकती है। महाकाल प्रबंधन समिति और ट्रस्ट का अनुमान है कि इस बार महाकाल के दर्शन करने 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचेंगे। भक्तों की संख्या का ध्यान रखते हुए ही महाकाल उज्जैन में व्यवस्थाएं की गई हैं।
महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से महाशिवरात्रि 2024 को लेकर पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। भक्तों को पैदल चलने में या किसी भी अन्य तरह की परेशानी न हो इसक पूरा ध्यान रखा गया है।
- कर्कराज पार्किंग से महाकाल महालोक तक बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
- धूप की परेशानी से बचने के लिए शामियाने लगाए गए हैं।
- ढाई किलोमीटर के दर्शन रूट पर भक्तों के लिए कारपेट बिछाए गए हैं, ताकि उनके पांव न जलें।
- प्रत्येक पॉइंट पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
- शौचालय से लेकर जूता स्टेंड चाहे जो भी सुविधा हो भक्त इनका निशुल्क लाभ ले सकेंगे।
- कर्कराज पार्किंग से दर्शन के लिए कतार में लगने के बाद भक्त एक घंटे में ही महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
महाशिवरात्रि 2024 पर देशभर से आने वाले दर्शनार्थियों को गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए गणेश मंडपम में एक साथ 15 कतार चलाई जाएंगी। ताकि एक साथ सैकड़ों भक्त दर्शन करें और नए द्वार से बाहर निकल जाएं।
ये भक्त बड़ा गणेश मंदिर के सामने से हरसिद्धि चौराहा होते हुए कर्कराज पार्किंग और चारधाम की ओर से बाहर निकल जाएंगे। यहां से भक्त जूते-चप्पल पहनकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
सामान्य दर्शनार्थियों के लिए महाशिवरात्रि 2024 पर महाकाल उज्जैन में आने वाले सामान्य दर्शनार्थियों के लिए दर्शन व्यवस्था बदली गई है।
- सामान्य दर्शनाथर्थी कर्कराज मंदिर पार्किंग से झालरिया मठ, चारधाम मंदिर, शक्तिपथ, महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, नवनिर्मित टनल से होते हुए गणेश मंडप से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे।
- वीआईपी दर्शनार्थी महाशिवरात्रि 2024 पर महाकाल के दर्शन करने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों को बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में दर्शन करने जा सकेंगे।
- ये दर्शनार्थी पुराने फैसिलिटी सेंटर से होते हुए नंदी और गणेश मंडपम से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
महाशिवरात्रि 2024 शुक्रवार को प्रशासन की ओर से इंदौर और देवास की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कर्कराज पार्किंग, मेघदूत पार्किंग, इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड, प्रशांति धाम, तपोभूमि पर पार्किंग का निर्माण किया गया है।
बड़नगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग कार्तिक मेला ग्राउंड में रहेगी।
महाशिवरात्रि 2024 पर महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने, दर्शन व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी हेल्प डेस्क से ले सकेंगे। इसके लिए मंदिर परिक्षेत्र सहित शहर में करीब 25 स्थानों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।
महाशिवरात्रि 2024 के अवसर पर मंदिर समिति और जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। ऐसे में दर्शन की लाइव सुविधा का इंतजाम भी किया गया है। इसके लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस पर 24 घंटे लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से भक्तभगवान के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
- महाशिवरात्रि 2024 पर भक्त भस्म आरती के चलायमान दर्शन कर सकेंगे।
- गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी।
- जिन भक्तों के पास भस्म आरती दर्शन की अनुमति है, वे नंदी और गणेश मंडपम में बैठकर भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
- शेष दर्शनार्थी चलायमान व्यवस्था से कार्तिकेय मंडपम से भस्म आरती के दर्शन कर सकेंगे।
Updated on:
07 Mar 2024 11:15 am
Published on:
07 Mar 2024 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
